सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सोनबरसा। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के रोहुआ गांव से एक अवैध पिस्टल के साथ एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की रोहुआ गांव वार्ड नं 2 निवासी रामनाथ महतो के 21 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार अपने घर में अवैध हथियार रखा हैं। कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है। जिसपर गुरुवार की देर रात सशस्त्र पुलिस बल के साथ घर में छापेमारी की गई। जिसमें घर के छत पर पुआल में छिपा कर रखे एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार, कारतूस एवं मैगजीन को जब्त करते हुए युवक चंदन कुमार को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...