मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- शहर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को एक अवैध पिस्टल व दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस आरोपियों को अवैध हथियार बेचने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अस्पताल के पास से हर्षित चौधरी निवासी आदर्श कालोनी, अर्नव राठी निवासी गांव सौंटा थाना मन्सूरपुर व यश शिवाज निवासी खानपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक 32 बोर का अवैध पिस्टल, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है। थाना प्रभारी ने गिरफ्तार तीनों आरोपी छात्र है और शहर के एक स्कूल में पढते है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...