देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया चंदौर के समीप से चेकिंग के दौरान एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खुखुंदू थाने के उप निरीक्षक आनंद राव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। परसिया चंदौर ईंट भट्ठे के समीप एक युवक नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम यादव पुत्र सदानंद यादव निवासी भागलपुर थाना मईल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष खुखुंदू दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.