गढ़वा, फरवरी 4 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी खु्स्तर अंसारी द्वारा ग्रामीणों पर पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने भी अपने फेसबुक पोस्ट पर वीडियो डालते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वायरल वीडियो सोमवार रात की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी। उधर नगर ऊंटारी अनुमंडल के एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करते हुए मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.