गया, जनवरी 6 -- गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पिस्टल लहराने और रंगदारी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता संजू साव के भाई बुगुल साव उर्फ श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष के लोग आरोपित के खिलाफ आक्रोश जताते नजर आ रहे हैं। पीड़ित रामजी केसरी ने बताया कि वह पूर्व में बुगुल साव के लिए काम करता था। काम के बदले उसने कभी कोई पैसे नहीं लिये। बाद में जब उसने काम छोड़ दिया तो आरोपित लगातार दोबारा काम करने का दबाव बनाने लगा। रामजी के अनुसार, उसने साफ तौर पर काम करने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर बुगुल साव ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी। इस घटना को लेकर पीड़ित ने मई 2025 में ही कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर...