मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाल कटवाने सैलून में जाने के दौरान पड़ोसी जिले के एक विधायक ने अपने निजी अंगरक्षक को अपना पिस्टल रखने के लिए दी। इस बीच निजी अंगरक्षक पिस्टल लहराने लगा। उसने अपने मोबाइल से इसका फोटो भी खींच लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने नाला रोड इमामगंज के मो.अल्ताफ (24) को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल की गैलरी की जांच में पिस्टल के साथ चार फोटो सेव मिले हैं। हालांकि विधायक ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक ललन कुमार ने अल्ताफ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने की जानकारी मिली है। बुधवार को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला इमामगंज नाला रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.