नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, का. सं.। न्यू सीमापुरी इलाके में एक नाबालिग का अपने दोस्त को पिस्टल दिखाने के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसने पिस्टल से 16 वर्षीय अपने दोस्त को गोली मार दी। सीमापुरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल आशु परिवार के साथ न्यू सीमापुरी में रहता है। वह 10 जनवरी की रात 10:15 बजे पास में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। तभी तिमारपुर निवासी उसका दोस्त वहां आ गया। उसके पास पिस्टल थी। वह पिस्टल आशु को दिखा रहा था। तभी किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी ने आशु पर गोली चला दी। गोली उनके दाई जांघ से आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.