गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद (22) हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विशाल सिंह और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कारतूस उपलब्ध कराने के आरोपी को भी पकड़ लिया है। घटना में शामिल तीन नाबालिग समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, आठ कारतूस, तीन बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की है। मुख्य आरोपी विशाल ने बताया कि पिस्टल टेस्टिंग के दौरान हुए विवाद में गोली दगी थी और अरुण को लगने से उसकी मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हमीदपुर निवासी विशाल सिंह, करीमनगर निवासी सोनू यादव उर्फ बल्ले, फर्टिलाइजर निवासी देवेंद्र व बिट्टू निषाद के रूप में हुई। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.