गोरखपुर, मई 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास निवासी श्यामनारायण उर्फ रुदल यादव से शुक्रवार की रात पीटकर पिस्टल छिनने के एक आरोपी छोटी पंसरही निवासी देवानंद को पुलिस ने गिरफ्तार करके छीने गए पिस्टल को बरामद करके उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार के पास से पिस्टल बरामद कर लिया है। श्याम नारायण की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। देवानंद व दो अज्ञात युवकों ने पर मारपीट करके पिस्टल छीनने का आरोप लगाया गया था। श्याम नारायण शुक्रवार की देर रात में अपने मछली पालन के पोखरे पर गए थे। उसी समय वहां तीन लोगों को देखा तो वहां खड़ा होने का कारण पूछा जिसके बाद वह गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल छीनकर भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.