आरा, मार्च 3 -- तेतरिया हर्ष फायरिंग कांड -फायरिंग के दौरान फंसी गोली निकालने के चक्कर में पिस्टल कॉक कर रहा था युवक -दूसरे का जश्न मनाने में पड़ोसी के इकलौते बेटे की मौत आरा/उदवंतनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में दूसरे का जश्न मनाने के चक्कर में नौ वर्षीय मासूम आशीष कुमार की जान चली गई। पिस्टल कॉक करने के दौरान गोली चली और बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा कि रविवार की रात सिंटू कुमार के पड़ोसी के घर में बेटी की शादी थी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगरुआं गांव से बारात आयी थी। इसमें आशीष कुमार भी अपने माता-पिता और बहन के साथ गया था। रात में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग स्टेज के पास खड़े थे। उसी दौरान लड़की के घर वालों की तरफ से छत से हर्ष फायरिंग की जाने लगी। उस समय आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.