मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरधना। सरधना निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। युवक वीडियो में पिस्टल लोड करता दिख रहा है। वीडियो में दबंगाई का एक गाना भी चल रहा है। कस्बा चौकी पुलिस ने सोमवार रात को ही युवक को धर दबोचा था। आरोप है कि सेटिंग होने पर उसे चौकी से ही छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश में जुट गई। बता दें, कि सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शादी समारोह में दो युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए है। पिस्टल लेकर चल रहे युवक के वीडियो पर भड़काऊ गाना भी लगाया गया है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। पता चलने के बाद युवक ने वीडियो को अपने...