मेरठ, दिसम्बर 9 -- मेरठ के सरधना क्षेत्र निवासी कैफू नाम के युवक का पिस्टल के साथ वीडियो सामने आया है। एक शादी समारोह में पिस्टल लेकर अपने दोस्त के साथ वीडियो आरोपी युवक ने बनाई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के साथ ही इसे डिलीट कर दिया गया। यह वीडियो पुलिस तक पहुंच गया और जांच शुरू कराई गई है। हथियारों के साथ टशन दिखाकर वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। सरधना निवासी युवक का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। युवक का वीडियो किसी शादी समारोह का है। अपने एक साथी के साथ कैफू नाम के युवक ने पिस्टल दिखाते हुए वीडियो बनाई और अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। हालांकि वीडियो को लेकर कई लोगों ने पुलिस कार्रवाई होने की चेतावनी दी तो वीडियो डिलीट कर दिया गया। इसके बावजूद वीडियो वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस युवक की तलाश में लगी है और पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.