प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़। शादी से पहले हल्दी रस्म में डांस के दौरान एक युवक के पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देल्हूपुर थाने की छितपालगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। इसी प्रकार एक युवक का दोनाली बंदूक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के एक युवक का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामले में एसपी ने दोनों थाने के एसओ को जांच का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...