समस्तीपुर, जनवरी 23 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के निकसपुर चंदौली पुल के समीप पिस्टल के बल पर एक बाइक लूट लिया गया। बताया जाता है कि राहुल कुमार और रोशन कुमार बाइक पर सवार होकर मोरवा से बुधवार की रात घर लौट रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोका एवं पिस्तौल का भय दिखाकर सात हजार नकद, मोबाइल और बाइक लूट लिया। इस बाबत गाड़ी की ऑनर किरण देवी के द्वारा ताजपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...