हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। हापुड़-किठौर मार्ग पर दो दिसंबर को वाहन सवारों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाइल, घड़ी, सोने की चेन और 35 सौ रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के विजय नगर सेक्टर-11 निवासी मोहम्मद शमीम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह हाईकोर्ट इलाहाबाद के वकील मुन्ना खान की कार पर ड्राइवर था। दो दिसंबर की शाम किठौर रोड पर कार और बाइक सवार पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने मुन्ना खान के बारे में पूछा और मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पिस्टल और दूसरे ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। शमीम ने बताया कि आरोपियों को उसने किसी केस की पैरवी में...