मेरठ, नवम्बर 25 -- मवाना। पुलिस ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। रविवार रात प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में पुलिस सांधन रजवाहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक को रोका। उसके पास से पिस्टल, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। युवक की पहचान रन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम पल्हेड़ा, थाना पल्लवपुरम के रूप में हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...