दरभंगा, फरवरी 21 -- सिंहवाड़ा/ कमतौल, हिटी। कमतौल थाने की पुलिस ने एक पिस्टल व दो कारतूसों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की अलसुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, तीन आईफोन, एक मोबाइल तथा एक कार बरामद की गयी है। सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने बताया कि दरभंगा-कमतौल पथ पर गोपालपुर रेल गुमटी के पास करीब पौने तीन बजे गश्ती दल ने संदिग्ध कार को घेरा। कार से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय आदर्श कुमार, 23 वर्षीय अभिषेक कुमार तथा दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने वाहन लूट की साजिश में शामिल ...