गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के छाजूपुर निवासी तुषार के रूप में हुई है। इसे कापसहेड़ा बार्डर पर सूर्या नगर के समीप से पकड़ा है। इसने बिहार के पटना के गांव रामनगर निवासी ऋतिक उर्फ गांजा और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव घायल पानी निवासी ऋतिक उर्फ बंब को अवैध रूप से दो पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। दोनों आरोपियों को अपराध शाखा, सेक्टर-39 ने सेक्टर-46 मार्केट के समीप से 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के बाद तूषार को पकड़ा गया। तूषार से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...