रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को पिस्का रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आनंद विहार की तर्ज पर पिस्का स्टेशन के विकास को विस्तार दिया जाएगा। नए यार्ड बनाए जाएंगे ताकि रांची की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस क्षेत्र का भी विकास हो सके। सेठ ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पिस्का स्अेशन का ऐसा स्वरूप तैयार किया जाए ताकि रातू रोड, पंडरा, कटहल मोड़, धुर्वा, स्मार्ट सिटी सहित आसपास के कई क्षेत्रों से लोग इस स्टेशन से आवागम करे। वर्तमान समय में यहां से लोहरदगा पैसेंजर, सासाराम इंटरसिटी और चोपन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। भविष्य में इस रुट से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव भेजने का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.