रांची, नवम्बर 17 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नगड़ी प्रखंड कार्यालय के पास अज्ञात एसयूवी की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना रविवार की रात साढ़े नौ बजे की है। इस संबंध 40 वर्षीय मृतक मुशरिफ अली के चचेरे भाई तौहरून शेख ने बताया कि वह रात में काम से लौटकर पैदल देवरी स्थित अपने किराए के घर में जा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोग उसे एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में तौहरुन शेख ने नगड़ी थाने में अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक मुशरिफ अली बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना क्षेत्र का निवासी था। वह कुछ महीनों से नगड़ी के देवरी में किराए के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.