रांची, अप्रैल 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी एसबीआई के पास एक नए ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक नवीन जायसवाल ने किया। विधायक ने कहा कि वायु प्रदूषण को देखते हुए आज के समय में ई वाहन पर्यावरण के अनुकूल है। ई रिक्शा के बढ़ते चलन से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। ई रिक्शा युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन रहे हैं। सरकार भी ई वाहन को प्रोत्साहित कर रही है। मौके पर शोरूम के संचालक अजय कुमार साहू ने बताया कि यहां ई-रिक्शा की बिक्री के साथ ही फाइनेंस, स्पेयर पॉर्ट्स और सर्विसिंग की सभी सुविधा दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.