अलीगढ़, अक्टूबर 5 -- पिसावा में भगवान राम का राज्याभिषेक पिसावा, संवाददाता। कस्बा में चल रही श्रीरामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों द्वारा राम राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। गुरु वशिष्ठ द्वारा भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करने की लीला व माताओं द्वारा हर्षित होकर तिलक कर आरता करने की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरती की गई। राम के राजतिलक होते ही जय श्री राम के जयघोष हुए। इसी के साथ लीला का समापन कर दिया है। महगौरा में धू धू कर जला रावण: गांव महगौरा में राम रावण युद्ध की लीला हुई। गांव के मुख्य रास्तों से होकर राम रावण का युद्ध तथा आकर्षक झांकियां निकाली गई। अंत में राम द्वारा छोड़े गए अग्निबाण से रावण का पुतला धूधूकर जल उठा। मेले का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने चांट पकोड़े का जमकर लुफ्त लिया। ...