कानपुर, जनवरी 16 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक दबंग ने पिल्ले पर गाड़ी चढ़ा कर उसे मार डाला। विरोध करने पर दबंग ने अन्य पिल्लों को भी उठाकर फेंक दिया। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। अवधपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवती रूबी के मुताबिक अस्पताल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले एक बेजुबान पिल्ले को गाड़ी से कुचलकर मार दिया था। जब इस घटना का विरोध आसपास के लोगों ने किया, तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह आरोपित के बेटे ने अन्य पिल्लों को गाड़ी में ले जाकर कहीं फेंक दिया। साथ ही आशंका है कि पिता-पुत्र ने अन्य पिल्लों को भी मार दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी पिता-पुत्र पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...