अलीगढ़, फरवरी 24 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट की बाउंड्री तोड़कर जबरन पिलर लगाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी टीकम पुत्र रूपराम का नगर पंचायत चण्डौस के सामने लगभग 50 वर्ग गज का प्लॉट है, जिसकी तीन वर्ष पूर्व बाउंड्री कराई गई थी। आरोप है कि 21 फरवरी 2026 की दोपहर करीब ढाई बजे शंकरपाल पुत्र श्रीराम, राधेश्याम पुत्र शंकरपाल निवासी टीचर्स कॉलोनी वार्ड नंबर 4 तथा मदन पुत्र श्रीराम व यशपाल पुत्र मदन निवासी रामनगर ने मिलकर टीकम के प्लॉट की बाउंड्री को उखाड़ दिया और जबरन पिलर लगा दिए। जब टीकम को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ लात-...