बागपत, मार्च 8 -- शासन के आदेशानुसार यूपी व हरियाणा सीमा विवाद खत्म करने के लिए यमुना खादर में अस्थाई पिलर लगाने की शुरुआत की गई थी। नवंबर 2024 में जारी इस आदेश के अनुसार जनवरी 2025 तक जनपद बागपत की सीमा पर पिलर लगाए जाने थे। मगर विभागीय लापरवाही के चलते मार्च माह तक भी पिलर लगाए जाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सीमा विवाद निपटाने के लिए ईटीएस यानि इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन से पैमाइश कराई गई थी। इस बार पिलर की लोकेशन जीपीएस पर डालकर सार्वजनिक की जानी थी। यूपी व हरियाणा के किसानों की करीब 17730 बीघा जमीन यमुना खादर में सीमा विवाद में फंसी है और यह विवाद 1968 से चल रहा है। फसल की बुआई व कटाई के समय दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद होता है। इसके साथ ही रेत खनन को लेकर भी विवाद होने लगा। इस विवाद से कोई एक जिला नहीं, बल्कि यूपी के बागप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.