देवरिया, फरवरी 24 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरबौली में घर के सामने पिलर गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरबौली गांव निवासी रानी देवी अपने घर में सोमवार को पिलर गड़वा रही थीं। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों पर भी आरोपितों ने ईंट-पत्थर फेंके। घटना में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के रहने वाले सोनू, महेंद्र, गणेश, गुलाबी देवी समेत पांच लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...