गढ़वा, नवम्बर 14 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत बौराहा गांव निवासी राजनाथ महतो शुक्रवार को पिलर में लगे रड पर गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में राजनाथ ने बताया कि वह अपने घर के पास लगे पिलर के रड के पास खड़ा था। उसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया। उसके बाद वह रड पर गिर कर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...