हापुड़, सितम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गाड़ी की खिड़की पर लटककर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लोगों का कहना है कि स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, जिससे उनके हौसले बुलंद होते हैं। खासकर कई युवा सस्ती लोकप्रियता पाने और रील के चक्कर में जान जोखिम में डाल देते हैं। उनको न तो अपनी और न ही दूसरों के जान की परवाह है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ जुर्माने के साथ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करे। मुकदमा दर्ज होने के बाद युवा स्टंट करने से बचेंगे और दूसरे स्टंट करने वालों को भी जागरुक करेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.