सहारनपुर, फरवरी 12 -- महानगर पिलखनतला चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर के समय हुई, जब बाजार में काफी भीड़ मौजूद थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों में बैठे व्यापारी और वहां से गुजर रहे राहगीर घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में ट्रांसफार्मर से घना धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जो दूर से भी दिखाई दे रही थी। स्थिति को देखते हुए लोगों में बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। आग अचानक भड़की और तेजी से फैलती चली गई। माना जा रहा है ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से आग लगी है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। आग लगने की इस घटना के कारण आसपास के इलाकों की...