अमरोहा, जनवरी 2 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी से टीम ने प्रतिबंधित पिलखन की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि बावनखेड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम टीम ने घेराबंदी कर एक आयशर ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित रोक लिया। जांच करने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में पिलखन की लकड़ी लदी पाई गई। तौल के दौरान लकड़ी का वजन करीब 25 कुंतल पाया गया। ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर लकड़ी सहित वन रेंज सिहाली जागीर भेज दिया गया। पकड़ी गई लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्राली समेत सिहाली जागीर स्थित वन विभाग के परिसर में खड़ा कर दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.