सहारनपुर, फरवरी 12 -- पिलखनी आसवनी में वर्ष 2019 के निरीक्षण में मिली भारी अनियमितताओं के मामले में कोतवाली सरसावा पुलिस ने तत्कालीन डायरेक्टर समेत सात अधिकारियों के खिलाफ शासन के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा मुकदमा दर्ज किया है। पिलखनी आसवनी सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश कुमार वर्मा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 30 अगस्त 2019 को संयुक्त टीम के निरीक्षण में स्टील टैंक नंबर-2 की छत जर्जर मिली और डिप नहीं लिया जा सका। साथ ही टैंक में 473.70 कुंतल शीरा कम पाया गया। आबकारी मानकों के अनुसार इससे 9,151.90 लीटर इथाइल अल्कोहल बन सकती थी, जिससे 912 रुपये प्रति लीटर की दर से 83.46 लाख रुपये राजस्व की क्षति आंकी गई। निरीक्षण में 90 दिन से अधिक अवधि के 475 परिवहन पास सत्यापन के बाद भी वापस नहीं मिले। 4 जुलाई 2019 के बाद की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डीव...