औरंगाबाद, फरवरी 16 -- वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने की कार्रवाई जारी। फ़ोटो- 16 फरवरी एयूआर 1 कैप्शन - पहाड़ी इलाके के खेत में खड़ा जंगली हाथी औरंगाबाद, निज प्रतिनिधि जिले के मदनपुर प्रखंड के पिरवा गांव के पहाड़ी इलाके में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी देखा गया। हाथी के देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी पिरवा जंगल से निकलकर जंगल के समीप एक खेत में घूमता नजर आया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि हाथी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.