चम्पावत, मार्च 10 -- पाटी में मष्टा संगीत कला समिति ने बैठकी होली का आयोजन किया। होल्यारों ने देर रात तक राग और फाग से सजी होली का गायन किया। रविवार रात समिति अध्यक्ष कैलाश भट्ट के आवास में होल्यारों ने देर रात तक होली का गायन किया। सीएस मौनी ने राग काफी में रसिया को नारि बनाओ..से होली की शुरुआत की। मोहननाथ ने राग काफी में प्यारी-प्यारी अंखियां राधे की..होली पेश की। मानसी गहतोड़ी ने राग विहाग में आज नाहक गई, सखी री जल भरने को.., का गायन किया। पंकज पचौली ने होरी हो बृज राज..की प्रस्तुति दी। अंकित गहतोड़ी राग बागेश्री में श्याम खेले होली.. पेश की। एमसी भट्ट ने राग यमन में पिया हम ही संग खेलो होली..का गायन किया। जेसी गहतोड़ी ने राग सहाना में ये बृज देश निगोरा.. की प्रस्तुति दी। सागर मौनी ने राग खम्माज में ऐसे बृज के वसन से मैं आयी... पेश की।...