मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हाल में ही सस्पेंड किए गए पियर थानेदार रजनीकांत की जगह एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को नए थानेदार की पोस्टिंग की है। अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित दारोगा कुंदन कुमार को पियर का नया थानेदार बनाया गया है। वह 2018 बैच के एसआई हैं। वहीं, नगर अंचल इंस्पेक्टर मनीष कुमार की जगह जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) में पोस्टेड 2009 बैच के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार सिंह को नगर अंचल का इंस्पेक्टर बनाया गया है। मनीष कुमार का बिहार एसटीएफ में तबादला हो गया है। बता दें कि बड़गांव के सरपंच लालबाबू सहनी की बेरहमी से पिटाई कर उनका हाथ-पैर तोड़ देने के मामले में पियर के थानेदार रजनीकांत को विभागीय जांच में दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि रजनीकांत की लापरव...