वाराणसी, फरवरी 1 -- चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक के पियरी में एक पशुपालक की दो दर्जन से अधिक बकरियों की तीन महीने में मौत हो गईं। आधा दर्जन बीमारी से जूझ रही है। सूचना मिलने पर रविवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची और बीमार बकरियों की जांच कर उपचार किया। डॉ. आरए चौधरी ने बताया बकरियां में ब्रोंको निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बीमार बकरियों को अलग रखने और साफ सफाई की सलाह दी। सोमवार को वेटनरी टीम पुनः गांव में मवेशियों की जांच करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.