चक्रधरपुर, फरवरी 4 -- चक्रधरपुर। सेरसा चक्रधरपुर के तत्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह स्टेडियम में चल रहे 29 वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पुल बी के आखिरी मैच आज पियरलेस कोलकाता और देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर के बीच खेल शुरू हो गया है। आज दोनों टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा राष्ट्रीय गान गाने के पश्चात चक्रधरपुर के डी आर एम तरुण हुरिया और खेल अधिकारी सह सीनियर डी एफ एम हेमंत मधुर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद रेफरी के निर्देश पर खेल शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...