हापुड़, फरवरी 11 -- पिपलैडा गांव स्थित करीम कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दामाद समेत अन्य परिजनों पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता तैमूर अली निवासी बझैडा कला ने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति इमरान, उसका भाई और अन्य परिजन आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता अपने पीछे दो मासूम बेटों को छोड़ गई है। बड़े बेटे की उम्र करीब ढाई वर्ष और छोटे की उम्र मात्र सात माह बताई जा रही है। मां की असमय मौत से बच्चों के भविष्य को ले...