उन्नाव, फरवरी 2 -- असोहा। पिपरी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मां भगवती के द्वितीय जगराते में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मनमोहक झांकियों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा। जगराते की शुरुआत कुलदीप म्यूजिकल ग्रुप एंड जागरण पार्टी के कलाकार शशांक दीक्षित द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भक्ति संगीत की धारा में अवनीश चक्रधारी ने माता को बुलाते हुए भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जबकि शेखर श्रीवास्तव ने "मां से बड़ा ना कोई इस संसार में" और मेघा शर्मा ने "प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी" जैसे भजनों से श्रद्धालुओं के मन को छू लिया। जगराते के दौरान मनीष ज्ञानी एवं सूरज तिलकधारी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत झांकियों में शंकर-पार्वती, कृष्ण-सुदामा, हनुमान, काली, राधा-कृष्ण और फूलों की होली जैसी रंगीन झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.