कौशाम्बी, मार्च 15 -- पिपरी क्षेत्र में होली के त्योहार पर दो स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो सका। इसकी वजह पारंपरिक स्थान पर उपजा विवाद रहा। राजस्व और पुलिस की टीम तमाम प्रयासों के बाद भी विवाद का निस्तारण नहीं कर सकीं। होलिका दहन नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत रेही में काली माता स्थल के समीप और उसका मजरा बलहेपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाना था। ग्रामीणों के मुताबिक इस बार रेही में होलिका स्थल पर एक व्यक्ति ने अपना मकान बनाकर गेट लगा लिया है। वहीं, विद्यालय के समीप होलिका के स्थल पर विद्यालय का गेट बना दिया गया है। इससे दोनों स्थानों पर होलिका दहन नहीं किया जा सकता था। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ तहसील प्रशासन को भी करीब 15 दिन पहले दी थी। पुलिस व राजस्व विभाग की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.