कौशाम्बी, जनवरी 11 -- पिपरी थाना पुलिस ने यातायात माह के अंतर्गत शनिवार को कौशांबी-प्रयागराज बॉर्डर कसेंदा में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना खतरनाक है, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यदि बार-बार फोन आए तो वाहन रोककर ही बातचीत करने की सलाह दी गई। साथ ही सड़क पर कहीं दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील की गई। इस मौके उप निरीक्षक विनोद यादव, एसआई विधान चंद राय, रोहित दीवान, बृजेश, विकास एवं मुन्...