लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं रामनगर गांव में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि रामविलास शर्मा ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है जिसे हमसभी को मिलकर दूर करना है। यदि कहीं कोई बाल विवाह की सूचना आती है तो हमें कॉल करें हम बाल विवाह को रोकने से लेकर उनके पढ़ाई तक की व्यवस्था करेंगे। बाल विवाह बालिका के संपूर्ण जीवन को प्रभावित कर देता है, जिससे वह कभी पूरी तरह उबर नहीं पाती। पढ़ाई के साथ उन्...