भभुआ, दिसम्बर 4 -- भभुआ। मोहनियां थाना क्षेत्र के पिपरियां गांव के एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक 58 वर्षीय पूर्णामासी राम पिपरियां का निवासी था। सदर अस्पताल आए मृतक के पोता सुशील कुमार ने बताया कि उसके दादा अधौरा के बभनी गांव में रहकर दो साल से भवन निर्माण का काम कर रहे हैं। वह गांव आते-जाते थे। सुबह नौ बजे उनकी तबीयत खराब हुई। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। उसने दावा किया कि ठंड लगने से दादा की मौत हुई है। फोटो- 04 दिसंबर भभुआ- 10 कैप्शन- मोहनियां के राजमिस्त्री की मौत के बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पंचनामा करती पुलिस व परिजन। चांद पुलिस ने शराब संग तस्कर को दबोचा चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित पिंटू शर्मा चांद निवासी नंदु हजाम का बेटा है। चांद थाने की...