बगहा, मई 13 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। बेतिया-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप वाहन की ठोकर से पिपरा पकड़ी वार्ड-44 निवासी देवराज मुखिया के पुत्र सुनील मुखिया (38) की मौत हो गई है। घटना सोमवार की देर रात की है। पुलिस ने शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे भांजा मझौलिया थाना के जौकटिया निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि सुनील मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 112 की पुलिस की टीम व उनके घर वालों को सूचना दी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.