गोड्डा, जून 20 -- पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र के पिपरा में गुरुवार को जमीनी विवाद में गोतीयारी लड़ाई में दोनों पक्षो से छः लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने पथरगामा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्स्क अंकिता काजोल ने प्राथमिक इलाज किया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्षो से एक एक महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के भानु महतो ने बताया अपने जमीन पर घर बना रहे थे इतने में दुसरे पक्ष के लोगों ने आकर दीवाल गिरा दिया। गाली गलौज कर मारपीट किया जिसमें महिला पुष्पा देवी का सिर फट गया। भानु महतो और फागु महतो को अंदरूनी चोट है।वहीं दुसरे पक्ष से बीरबल महतो ने बताया कि झगड़ा जमीनी विवाद का है। प्रथम पक्ष के लोग बिना जमीन का बंटवारा हुए अपने मन से घर बना राह था। जब ऐसा करने से मना किया तो म...