सहरसा, फरवरी 15 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के कोसी बांध किनारे बसे पिपरा गांव वार्ड 12 में देर रात करीब 12 बजे अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 10 परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज व भयावह थी कि पल भर में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटें देख जान बचाकर घर से बाहर निकले, हो हल्ला होने पर आसपास के लोग दौरे और आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते हरिमोहन यादव, कमलेश यादव, प्रधुन यादव, पवन यादव, नारायण यादव, लालो यादव, रामदेव यादव, सुनील चौधरी, रीता देवी और खेलो यादव के घर आग की लपटों में समा गए। आग की चपेट में आने से सिलेंडर फट गया और आग और भयावह हो गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अनाज, कपड़ा, नगदी, जेवरात, आठ बकरी और जमीन के कागजात जलकर राख हो गया। शुष्मा देवी ने बिलखते हुए बताया कि उ...