पलामू, फरवरी 1 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रमुख पद पर पुनः योगदान प्रारंभ किया है। प्रमुख के प्रभार लेने की खुशी में बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं ग्रामीण ब्लाक कार्यालय पर जमे रहे। प्रमुख सात महीना बाद जेल से आठ जनवरी को रिहा हुए थे। पुन: प्रभार लेने के बाद प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। पिपरा प्रखंड क्षेत्र में समुचित विकास हो इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुटता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि डीसी शशि रंजन के आदेश के बाद पिपरा प्रमुख विक्रांत सिंह यादव को संपूर्ण प्रभार दिया गया है। बता दें कि एक केस में प्रमुख के जेल चले जाने के बाद उप प्रमुख ममता कुमारी को प्रमुख का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.