गढ़वा, दिसम्बर 8 -- गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी 74 वर्षीय महेंद्र महतो मारपीट की घटना में घायल हो गये। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि बीरबल मेहता का बकरी महेंद्र महतो के खेत में बंधा हुआ था। उससे उसका खेत नुकसान हो रहा था। उसी बीच बकरी को महेंद्र के द्वारा खोल दिया गया। उसी बात को लेकर बीरबल मेहता, जाउतरी देवी, सुषमा देवी ने उसे टांगी से मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...