मोतिहारी, जून 21 -- पिपरा। राजमार्ग 28 पर पिपरा थानातर्गत गौरे गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से इसी थाना के दामोदरपुर गांव निवासी अशोक पटेल (65) मौत हो गई। पिपरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव के समीप स्थित गौरे मंदिर के सामने किसी काम से सड़क पार कर रहा था कि एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी की ठोकर से दुर्घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...