पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उत्पाद मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना पर पिपरा थानांतर्गत भीतिया गांव के एक खटाल से 472 गैलन स्प्रिटजब्त किया है। पलामू के उत्पाद मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक सुजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात में टीम गठित कर छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि 472 गैलन में 18,880 लीटर अवैध स्प्रिट को जब्त किया गया है। इसकी सरकारी मूल्य 13 लाख 21 हजार 600 रुपये है। उन्होंने कहा कि पिपरा थाना क्षेत्र के भीतिया गांव के लव कुमार चंद्रवंशी के खटाल में भंडारित कर रखा गया था। इस मामले में लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इतनी मात्रा में स्प्रिट कहां से लाया गया है,इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। एक गैलन में 40 लीटर स्प्रिट होने के आधार पर कुल मात्रा 18...