सीतामढ़ी, मई 20 -- पिपराही। प्रखंड के मेसौढा पंचायत के पिपराही गांव में जागृति महिला ग्राम संगठन तथा बसहिया शेख में उमंग महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को फिल्म के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाए महिला संवाद कार्यक्रम में बढ चढकर शामिल हो रही है। महिलाओं ने अपने गांव समाज के विकास के लिए अलग-अलग आवश्यकता की पूर्ति करने की मांग कर रही है। महिलाओं द्वारा की जा रही मांग को सूचीबद्ध किया जा रहा है। कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार के अलावा अन्य समन्वयक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.